नाले के ऊपर कर लिया था पक्का निर्माण निगम के बुलडोजर ने किया ध्वस्त,कार्यवाई से हड़कंप SAGAR TV NEWS
मानसून से पहले नगर निगम का बुलडोजर एक्शन देखने को मिला है। जहां निगम की टीम ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाई करना शुरू कर दिया है। जहां नाले के ऊपर किये गए पक्के निर्माण को जेसीबी चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। वहीं सड़क किनारे रखे हुए सामान को भी जप्त किया गया। मामला एमपी के बुरहानपुर जिले का है।
दरअसल शहर में बारिश को देखते हुए जलभराव से बचाने नगर निगम ने कार्यवाई शुरू कर दी है। बारिश से पहले नाला सफाई अभियान के तहत नगर निगम की टीम ने मंडी बाजार क्षेत्र के पाला बाजार में नाले के ऊपर किए गए स्थायी अतिक्रमण को हटाया। कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया।
बताया गया की नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव के नेतृत्व में निगम अमला जेसीबी मशीनों के साथ पाला बाजार पहुंचा। और नाले के ऊपर अवैध रूप से बनाई गई एक पक्की दुकान को तोडा गया। दुकानदार ने नाले के ऊपर पक्का निर्माण कर उसके ऊपर टीन शेड डालते हुए स्थायी निर्माण कर लिया था। जिससे नाले की सफाई और जल निकासी व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। निगम अमले ने जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण को तोड़ते हुए सड़क किनारे रखे सामान को भी जब्त किया।
जानकारी के मुताबिक नगर निगम द्वारा शहर के मुख्य नालों और पुलिया के पाइपों की भी जेसीबी से सफाई की जा रही है। ताकि बारिश के दौरान कचरा फंसने से पानी सड़कों पर न आए वहीं नागरिकों को जलभराव की समस्या का सामना न करना पड़े।
इस दौरान निगम आयुक्त ने मंडी और पाला बाजार क्षेत्र में सड़कों पर खड़े ठेला संचालकों और व्यापारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क पर गंदगी फैलाने और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने व्यापारियों से अपील की की वे नालों और सड़कों पर किसी प्रकार का अतिक्रमण न करें।