सागर-हाथठेले पर बैठाकर थाने लाई पुलिस, नाम बदलकर करा रहा था इलाज, कटरबाज का जुलूस!

 

सागर में कटरबाजी और अड़ीबाजी के आरोपी को पुलिस ने ऐसे अंदाज में गिरफ्तार किया कि पूरा मामला चर्चा का विषय बन गया। फरार चल रहे आरोपी को पुलिस हाथठेले पर बैठाकर थाने लेकर पहुंची, जिसका वीडियो और तस्वीरें अब तेजी से चर्चा में हैं। मामला गोपालगंज थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी अंकित उर्फ मंगरा बसोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर कटर से हमला कर अड़ीबाजी करने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार 11 फरवरी को फरियादी भास्कर श्रीवास्तव ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह रात के समय सवारी लेने के लिए अपना ऑटो लेकर प्राइवेट बस स्टैंड पहुंचे थे। इसी दौरान आरोपी अंकित उर्फ मंगरा उनके पास आया और कथित रूप से ऑटो चलाने के एवज में 300 रुपये की मांग करने लगा। जब भास्कर ने पैसे देने से इनकार किया, तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि अंकित ने पहले मारपीट की और फिर जेब से रेडियम कटर निकालकर हमला कर दिया। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

घटना के बाद आरोपी लगातार फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इसी बीच फरारी के दौरान आरोपी किसी अन्य विवाद में घायल हो गया। बताया जा रहा है कि उसने अपनी पहचान छिपाने के लिए नाम बदलकर इलाज भी कराया। मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। घायल होने के कारण आरोपी चलने की स्थिति में नहीं था, इसलिए पुलिस उसे हाथठेले पर बैठाकर थाने लेकर पहुंची। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से चार आपराधिक मामले दर्ज हैं और उससे पूछताछ की जा रही है। सागर पुलिस की यह कार्रवाई अब शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। सवाल यह है कि अपराधियों पर ऐसा एक्शन क्या दूसरे आरोपियों के लिए भी बड़ा संदेश साबित होगा?


By - sagar tv news
23-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.