सागर- खेत से निकले किसान का शव कुएं में मिला! परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जमीन विवाद

 

सागर जिले के देवरी कलां क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां खेत के लिए घर से निकले किसान का शव अगले दिन कुएं में मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। मामला महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सरईवन का है। यहां 45 वर्षीय कुंजन यादव मंगलवार रात अपने खेत पर ट्रैक्टर चालक के लिए भोजन लेकर घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक खेत नहीं पहुंचे। जब काफी समय तक उनका कोई पता नहीं चला तो परिजनों की चिंता बढ़ गई और उन्होंने उनकी तलाश शुरू कर दी।

 

 

खोजबीन के दौरान खेत के आसपास कुछ संदिग्ध हालात दिखाई दिए। परिजनों का आरोप है कि घटनास्थल के पास पत्थर पड़े हुए थे और जमीन पर घसीटने जैसे निशान भी दिखाई दिए। इन्हीं निशानों का पीछा करते हुए परिवार के लोग करीब एक किलोमीटर दूर स्थित एक कुएं तक पहुंचे, जहां कुंजन यादव का शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। इसके बाद पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

 

 

मृतक के परिजनों का आरोप है कि यह सामान्य हादसा नहीं बल्कि हत्या का मामला हो सकता है। मृतक के चचेरे भाई महेश यादव और बेटे मयंक यादव ने जमीन विवाद को लेकर पहले से तनाव होने की बात कही है। उनका दावा है कि कुछ समय पहले गांव में जमीन को लेकर विवाद हुआ था और धमकी भी दी गई थी। परिजनों का कहना है कि शव की पीठ पर चोट के निशान भी मिले हैं, जिससे उनकी शंका और गहरा गई है। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मौत के पीछे की वजह रहस्य बनी हुई है। यह हादसा है या फिर हत्या, इसका जवाब अब पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगा।

 

 


By - sagar tv news
23-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.