एक दिन की बारिश ने मंडी की अव्यवस्थाओं की खोली पोल, कीचड़ और पानी से हैरान परेशान हुए लोग
महज एक दिन की बारिश ने मंडी के अंदर अव्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी है। आलम ये है की यहां सब्जी खरादने आने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कीचड़ भरे रास्ते से होकर लोगों को गुजरना पड़ रहा है। इस दौरान मंडी आने जाने वाले लोग हैरान परेशान होते हुए दिखाई दिए। आपको नज़र आने वाली ये तस्वीरें उज्जैन जिले के नागदा क्षेत्र से सामने आई हैं। जहां कुछ घंटों की ही बारिश के बाद हाल बेहाल नज़र आये। बारिश के बाद नगर पालिका की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
दरअसल बारिश होने की वजह से यहां-वहां पानी जमा हो गया। इसके अलावा कीचड़ से होकर लोगों को निकलना पड़ा। सबसे बड़ी समस्या फिसलन की रही। ऐसे में कोई हादसा भी हो सकता था। मंडे में एक तरफ जहां स्थानीय दुकानदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ा वहीं ग्राहकों को भी परेशानी उठानी पड़ी।
बताया जा रहा है की नागदा की ये मंडी, बड़ी सब्जी मंडी होने की वजह से आसपास के गांव के लोग यहां व्यापार करने और खरीदारी करने आते है लेकिन नगर में काफी अव्यवस्था फ़ैली होने से सिर्फ आसपास के लोगों को ही नहीं बल्कि नगर वासियों को भी काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। मामला सामने आने के बाद नगर पालिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। देखने वाली बात होती है की आखिर कब तक प्रशासन इस मामले को संज्ञान में लेता है और परेशानियों को दूर किया जाता है।