सागर कलेक्टर का राहतगढ़ तहसील पर औचक निरीक्षण! लंबित राजस्व मामलों पर जताई सख्ती

 


सागर जिले के राहतगढ़ में कलेक्टर प्रतिभा पाल ने मंगलवार को एसडीएम और तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आम नागरिकों को सरकारी सुविधाओं का लाभ समय पर और बिना परेशानी के मिलना चाहिए। साथ ही राजस्व मामलों के जल्द निपटारे और कार्यालय व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर प्रतिभा पाल के साथ जिला पंचायत सीईओ विवेक केवी, एसडीएम रोहित वर्मा, तहसीलदार निर्मल सिंह राठौर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर ने तहसील कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण करते हुए वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होंने राजस्व न्यायालय, रिकॉर्ड रूम, नकल शाखा और वेटिंग रूम सहित अन्य विभागों का निरीक्षण कर अधिकारियों से लंबित मामलों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजस्व न्यायालयों में प्रकरणों की नियमित सुनवाई सुनिश्चित की जाए और लंबित मामलों की संख्या तेजी से कम की जाए। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नामांतरण, बंटवारा और अन्य राजस्व मामलों को निर्धारित समय सीमा से अधिक लंबित नहीं रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार न्यायालयों में आने वाले मामलों को गंभीरता से लेते हुए उनका शीघ्र निराकरण करें।

इसके अलावा कार्यालय के रिकॉर्ड रूम में दस्तावेजों और फाइलों को व्यवस्थित रखने के भी निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी प्रकरण की जानकारी तुरंत उपलब्ध हो सके। कलेक्टर प्रतिभा पाल ने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई और नागरिक सुविधाओं पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि दूर-दराज से आने वाले लोगों के लिए बैठने की बेहतर व्यवस्था, ठंडे पेयजल और स्वच्छ शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। अब देखना होगा कि कलेक्टर के निर्देशों के बाद प्रशासनिक कार्यों की गति कितनी तेज होती है और आम लोगों को कितना फायदा मिलता है।


By - sagar tv news
24-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.