गांव के पास दिखा मूवमेंट, तेंदुए की दस्तक से दहशत! वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

 

एमपी के रतलाम जिले के सैलाना विकासखंड से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। पहाड़ी बंगला क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेंदुए की दस्तक से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। गांव के आसपास तेंदुए का मूवमेंट दिखाई देने के बाद वन विभाग की टीम तुरंत सक्रिय हुई और इलाके में सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया गया। इस दौरान तेंदुआ दूर से गुजरता हुआ भी दिखाई दिया, जिसका वीडियो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार सैलाना के पहाड़ी बंगला क्षेत्र में सुबह ग्रामीणों ने एक जंगली जानवर को देखा। जब इसकी सूचना वन विभाग को दी गई तो टीम मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया गया।

सर्चिंग के दौरान वन विभाग के अधिकारियों को दूर एक स्थान पर तेंदुआ गुजरता हुआ दिखाई दिया। अधिकारियों ने उसका वीडियो भी रिकॉर्ड किया, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई। तेंदुए के गांव के नजदीक आने की खबर फैलते ही ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया। वन विभाग के एसडीओ एस.आर. नर्गेश ने बताया कि विभाग की टीम ने गांव में बैठक आयोजित कर लोगों को जरूरी सावधानियों की जानकारी दी है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि रात के समय अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और छोटे बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। इसके साथ ही लोगों को मवेशियों को खुले स्थानों पर नहीं बांधने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत वन विभाग को सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं। वन विभाग की टीम गांव-गांव जाकर वाहन और माइक के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रही है, ताकि किसी भी संभावित खतरे से बचा जा सके। फिलहाल तेंदुआ किसी को नुकसान पहुंचाने की सूचना नहीं है, लेकिन उसकी मौजूदगी ने पूरे इलाके में डर और सतर्कता का माहौल जरूर बना दिया है।


By - sagar tv news
24-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.