अवैध होर्डिंग गिरा, लापरवाही ने ली एक और जान पर चोट, फुटपाथ पर काम कर रहे व्यक्ति भी गंभीर

 

एमपी के मंडला नगर पालिका की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक उदय चौक पर लगा एक विशाल होर्डिंग अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में फुटपाथ पर अपना रोजगार चला रहे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। जानकारी के अनुसार हादसा मंडला शहर के उदय चौक पर हुआ, जहां ममता ज्वेलर्स का एक बड़ा होर्डिंग बोर्ड अचानक गिर गया। घटना के समय फुटपाथ पर जगदीश केवट अपने काम में व्यस्त थे। तभी अचानक भारी-भरकम होर्डिंग उनके ऊपर आ गिरा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना इतनी अचानक हुई कि किसी को संभलने तक का मौका नहीं मिला। तेज आवाज के साथ होर्डिंग गिरा और आसपास अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायल व्यक्ति को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक घायल जगदीश केवट की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि शहर में कई जगहों पर बिना अनुमति और सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर अवैध होर्डिंग लगाए गए हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से इन पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जाती। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यदि समय रहते अवैध होर्डिंग्स की जांच और कार्रवाई की गई होती तो शायद यह हादसा टल सकता था। फिलहाल इस घटना के बाद शहर में आक्रोश का माहौल है और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है... आखिर शहर की सड़कों पर लगे ऐसे अवैध और खतरनाक होर्डिंग्स पर कार्रवाई कब होगी?


By - sagar tv news
24-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.