Sagar- सड़क पर लहरा कर चल रहा था बाइक सवार,बचाने के प्रयास में पलटा सीमेंट से भरा कंटेनर

 

सागर जिले में आये दिन घटनाएं सामने आ रही हैं जिन पर अंकुश लगने का नाम नहीं लिया जा रहा। कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है जबकि कई लोग घायल भी हो रहे हैं। ताजा मामला सागर जिले के खुरई थाना क्षेत्र का है। जहां बाइक सवार को बचाने के प्रयास में सीमेंट-राखड़ से भरा हुआ एक कंटेनर पलट गया। गनीमत की बात ये है की इस दौरान कोई इसकी चपेट में नहीं आया। इस हादस में ड्राइवर और क्लीनर बाल-बाल बच गए।

 

 

 

 

यह पूरी घटना खुरई के राहतगढ़ रोड पर स्थित मुकारमपुर गांव के पास से सामने आई है। जहां एक कंटेनर अचानक से सड़क किनारे जाकर पलट गया। जिसमें करीब 60 क्विंटल सामग्री लदी हुई थी।

 

 

 

 

कंटेनर चालक दयाराम यादव ने बताया की वह बीना के जेपी पावर प्लांट से राखड़ भरकर राहतगढ़ जा रहा था। तभी खुरई के मुकारमपुर गांव से कुछ ही दूरी पर पहुंचा तो एक बाइक सवार शराब के नशे में अपनी बाइक को सड़क पर एक तरफ से दूसरी तरफ लहरा रहा था। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कंटेनर सड़क किनारे जाकर पलट गया। हालांकि घटना ऐसे समय हुई जब सड़क पर वाहनों की आवाजाही कम थी। अगर इस दौरान ट्रैफिक ज्यादा रहता, तो कई वाहन इसकी चपेट में आ सकते थे और बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल चालक और क्लीनर दोनों सुरक्षित हैं।


By - sagar tv news
24-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.