वियतनाम घुमाने का सपना दिखाकर लाखों की ठगी, सोशल मीडिया पर देखा था विज्ञापन

 


शातिर ठग तरह-तरह से लोगों के साथ ठगी कर रहे हैं। इसी तरह एक व्यक्ति को वियतनाम घुमाने का सपना दिखाकर साढ़े तीन लाख रूपये की चपत लगा दी गई। दरअसल उन्होंने सोशल मीडिया फेसबुक पर विज्ञापन देखा था। ट्रैवल एजेंसी ने सस्ते विदेशी टूर का झांसा दिया। लेकिन दिल्ली पहुंचने पर फर्जीवाड़े का खुलासा किया। मामला उज्जैन जिले का है जहां शिकायत पर नीलगंगा थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

परिवार का विदेश टूर का सपना, सपना ही बन गया। सस्ते विदेशी टूर के लालच में व्यक्ति ने ट्रैवल एजेंसी के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये जमा कर दिए। यात्रा से ठीक पहले पता चला कि पूरा मामला ठगी का है। नीलगंगा थाना क्षेत्र के प्रकाश नगर निवासी हरिप्रकाश वाडिया ने फेसबुक पर ड्रीम डेस्टिनेशन नाम की एक ट्रैवल एजेंसी का विज्ञापन देखा। जिसमें वियतनाम टूर का आकर्षक पैकेज बताया गया। परिवार के साथ विदेश यात्रा की योजना बना रहे वाडिया ने विज्ञापन में दिए गए नंबर पर संपर्क किया। वहां जुनैद नाम के व्यक्ति ने उन्हें भरोसा दिलाया की 6 लाख 80 हजार रुपये में पूरे परिवार का वियतनाम टूर और वीजा की व्यवस्था कर दी जाएगी।
जुनैद की बातों पर भरोसा कर हरिप्रकाश वाडिया ने बताए गए बैंक खाते में 3 लाख 50 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। तय तारीख पर जब वे यात्रा के लिए दिल्ली पहुंचे तो जुनैद ने फोन पर बताया कि परिवार की एक बच्ची का वीजा तैयार नहीं हो पाया। इसलिए पूरी ट्रिप रद्द करनी पड़ेगी। लेकिन शक होने पर उन्होंने भोपाल स्थित बताई गई एजेंसी और जुनैद से संपर्क करने का प्रयास किया। आरोपी का मोबाइल बंद मिला। एजेंसी का पता भी फर्जी निकला। जिसके बाद पीड़ित ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।

नीलगंगा थाना प्रभारी तरुण कुरील के मुताबिक मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।


By - sagar tv news
24-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.