बीच सड़क पति-पत्नी का हाईवोल्टेज ड्रामा! मार पीट का वीडियो वायरल, आधे घंटे तक मचा हंगामा

 

बीच सड़क उस वक्त हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब पति-पत्नी के विवाद ने सड़क पर हंगामे का रूप ले लिया। मामला इतना बढ़ गया कि बीच सड़क महिला के साथ मारपीट होने लगी और लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला एमपी के जबलपुर के गोरा बाजार थाना क्षेत्र के बिलहरी इलाके का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे एक युवक ऑटो का पीछा करते हुए बिलहरी इलाके तक पहुंचा। जैसे ही ऑटो रुका और उसमें से महिला नीचे उतरी, युवक ने उससे बहस शुरू कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुरुआती कहासुनी कुछ ही मिनटों में बड़े विवाद में बदल गई। युवक सड़क पर महिला से बहस करता रहा और फिर मारपीट शुरू कर दी। बीच सड़क हो रहे इस घटनाक्रम को देखकर आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। महिला के साथ मारपीट होती देख कुछ लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की। इसी दौरान एक युवक महिला को बचाने के लिए आगे आया, लेकिन उसके साथ भी विवाद की स्थिति बन गई। करीब आधे घंटे तक सड़क पर अफरा-तफरी और हंगामे का माहौल बना रहा।

स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा रही कि युवक ने अपनी पत्नी को किसी दूसरे युवक के साथ देखा था, जिसके बाद वह उसका पीछा करते हुए वहां पहुंचा और विवाद शुरू हुआ। हालांकि पुलिस ने इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटना के दौरान मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक पति-पत्नी दोनों वहां से जा चुके थे। पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अब सवाल यह है कि घरेलू विवाद का यह मामला आखिर सड़क तक क्यों पहुंचा?


By - sagar tv news
24-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.