गैस पाइपलाइन ब्लास्ट से हड़कंप! 4 लोग झुलसे, 5000 घरों की गैस सप्लाई ठप | SAGAR TV NEWS |

 

एमपी के इंदौर में मंगलवार को एक बड़ा हादसा उस वक्त हो गया, जब गैस पाइपलाइन में हुए जोरदार ब्लास्ट ने पूरे इलाके को दहला दिया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। हादसे में चार लोग झुलस गए, जिनमें एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी शामिल हैं। वहीं इस घटना के बाद हजारों घरों की गैस सप्लाई भी प्रभावित हो गई। मामला इंदौर के सुमन नगर जैन मंदिर क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक यहां नगर निगम की ओर से वाटर हार्वेस्टिंग का काम कराया जा रहा था। इसी दौरान जमीन के नीचे मौजूद अवंतिका गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई और गैस का रिसाव शुरू हो गया।

 

 

कुछ ही देर बाद गैस ने अचानक आग पकड़ ली और जोरदार धमाके के साथ इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की ऊंची लपटें उठने लगीं और मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस हादसे में विजय पटेल समेत कुल चार लोग झुलस गए। घायलों में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर गिरी राजकुमारी झाला भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि वह बाइक से वहां से गुजर रही थीं, तभी अचानक भड़की आग की चपेट में आ गईं। हादसे में उनकी बाइक भी जलकर खाक हो गई।

 

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। अवंतिका गैस कंपनी के अधिकारियों के अनुसार हादसे के चलते शीतल नगर, विजय नगर और आसपास के क्षेत्रों के करीब 5000 से अधिक गैस कनेक्शन प्रभावित हुए हैं। कंपनी का दावा है कि क्षेत्र में चेतावनी बोर्ड लगे थे, लेकिन बिना अनुमति खुदाई किए जाने के कारण यह हादसा हुआ। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि यदि पाइपलाइन क्षेत्र चिन्हित था, तो सुरक्षा मानकों की अनदेखी आखिर कैसे हुई?

 

 


By - sagar tv news
24-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.