दो मंज़िला मकान भर भरकर आया नीचे,मलबे में दबने से युवक की गई जान, 5 पहुंचे अस्पताल | SAGAR TV NEWS |

 

एक दो मंज़िला मकान के भरभराकर ढह जाने के बाद भयानक मंज़र सामने आया। जहां 15 साल का एक युवक मलबे में बुरी तरह दब गया। जिससे उसकी जान चली गयी। वहीं इस हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। दुखद हादसा उज्जैन जिले के जीवाजीगंज थाना क्षेत्र के हैलावाड़ी से सामने आया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची थी।
घटना को लेकर बताया जा रहा है की सुबह के समय अचानक से दो मंज़िला मकान भरभराकर जमींदोज़ हो गया। जिससे चीख पुकार मच गयी।

 

वहीं लोग दहशत में आ गए। जिस वक़्त ये घटना हुई उस समय घर के अंदर करीब 8 लोग मौजूद थे। रिहायशी इलाके में मकान गिरने के बाद अफरा-तफरी मच गयी थी। स्थानीय लोगों ने बिना देर किये मालवा हटाना शुरू किया। और लोगों को बाहर निकाला गया। लेकिन इस हादसे में 15 साल के अरशान कुरैशी की जान चली गयी। जबकि खुर्शीद बी, इकलाश, फरान नाज, शेर मोहम्मद और परवीन बी को बेहद गंभीर हालत में मलबे से निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। खबर पढ़े जाने तक उनका इलाज जारी था।

 

शुरुआती जानकारी में हादसे का कारण पड़ोस में बन रहा हनीफ वरदान वाला का मकान बताया जा रहा है। उसकी वजह से इस मकान की नींव कमजोर हो गई थी। बताया गया की इस मकान में कुल 12 दोस्त रहते थे। हादसे के दौरान 8 लोग अंदर मौजूद थे।
सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची थी। रेस्क्यू के बाद घायलों को इलाज के लिए भेजा गया। फ़िलहाल घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

 

 


By - sagar tv news
24-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.