Sagar - नौरादेही में टाईगर पर गोली चलाने के आरोप, वीडियो सामने आते ही भोपाल तक मची खलबली

 

सागर के नौरादेही टाइगर रिजर्व के बफर जोन के पटना मुहली से एक वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में एक टाइगर कुछ दिन से चहल कदमी कर - रहा है। वाइल्ड लाइफ एक्टिविस्ट अजय दुबे ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर उक्त वीडियो को शेयर किया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के ग्रामीणों ने उन्हें वीडियो भेजा है, जो पटना मुहली का है। वीडियो में गोली चलने जैसी आवाज आ रही है। वीडीटीआर में गोलियां गूंज रहीं हैं तो हमारे वन्यजीव कितने सुरक्षित होंगे, 2 इससे प्रबंधन के सुरक्षा संबंधी दावों की जमीनी हकीकत सामने आ रही

 

 

 

 

 

उन्होंने वन विभाग को उक्त मामले की शिकायत करते हुए बैलिस्टिक जांच की मांग उठाई है। वहीं एक्टिविस्ट दुबे का कहना है कि जब उन्होंने इस मामले की शिकायत विभाग से की तो उसके बाद अधिकारियों ने मामले की जांच की बात कही है। भोपाल से भी जल्द ही टीम वीडीटीआर पहुंचेंगी। फायरिंग संबंधी मामले में पांच हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया है।

 

 

 


एक्टिविस्ट अजय दुबे ने अपनी शिकायत में तीन सवाल उठाए हैं जिसमें वीडीटीआर क्षेत्र में आने वाले पटना गांव को विस्थापन के लिए मुआवजा राशि दी जा चुकी है, इसके बावजूद इसका विस्थापन नहीं किया। इसमें सागर जिला प्रशासन और वन विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई

 

 

 

 

जब विस्थापित होने वाले ग्रामीणों को राशि दी जा चुकी है तो वे बफर एरिया में अब भी खेती क्यों कर रहे हैं? इससे वन्यजीवों व इंसान दोनों को आपस में एक-दूसरे से खतरा है।
बफर एरिया में यदि कोई गांव रहता है तो वहां पर सुबह और रात में पेट्रोलिंग अनिवार्य रहती है, लेकिन वीडीटीआर प्रबंधन इस मामले में लापरवाही कर रहा है


By - sagar tv news
25-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.