ड्यूटी के दौरान फिल्मी गानों पर झूमता दिखा पूरा स्टाफ, अस्पताल बना डांस फ्लोर!

 


मरीजों के इलाज और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बने अस्पताल में अगर फिल्मी गानों की तेज धुनें गूंजने लगें और डॉक्टरों-स्टाफ का डांस शुरू हो जाए, तो सवाल उठना लाजिमी है। विदिशा जिले के ग्राम त्योंदा के शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल, एमपी के विदिशा जिले के त्योंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ एएनएम इति रेकबार के विदाई समारोह का आयोजन किया गया था। लेकिन यह विदाई कार्यक्रम अब चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में अस्पताल परिसर के अंदर एएनएम सहित स्वास्थ्य केंद्र का पूरा स्टाफ फिल्मी गानों पर डांस करता दिखाई दे रहा है।

हैरानी की बात यह है कि वीडियो में कुछ कर्मचारी अपनी ड्यूटी वाली ड्रेस में भी नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में अस्पताल के भीतर तेज आवाज में गाने बज रहे हैं और स्टाफ डांस का आनंद लेता दिखाई दे रहा है। इधर, अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों को इस दौरान काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि फिल्मी गानों की तेज आवाज से मरीज असहज महसूस कर रहे थे। अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर इस तरह के आयोजन और तेज ध्वनि को लेकर अब कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे अनुशासनहीनता बता रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि अस्पताल में इलाज और मरीजों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। फिलहाल यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अब देखने वाली बात होगी कि स्वास्थ्य विभाग इस मामले को किस गंभीरता से लेता है और क्या जिम्मेदारों पर कोई कार्रवाई होती है या नहीं।


By - sagar tv news
25-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.