हाई-वे क्रॉसिंग के दौरान आमने-सामने से टकराये दो ट्रक,दोनों चालक गंभीर, दोनों ट्रक क्षतिग्रस्त
सड़क हादसों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इसी तरह क्रॉसिंग के दौरान दमोह छतरपुर हाईवे पर दो ट्रकों में आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गयी। इस हादसे में दोनों चालक घायल हुए हैं प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को जिला अस्पताल रैफर किया गया है। बताया जा रहा है की घटना दमोह जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र स्थित नीमन तिराहे पर हुई है। इस दौरान दोनों ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं चालक केबिन में फंस गए थे। जिन्हे स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बाहर निकालकर बटियागढ़ अस्पताल भेजा गया था। लेकिन हालत गंभीर होने के चलते दोनों को जिला अस्पताल रैफर करना पड़ा। एक ट्रक में रेट जबकि दूसरे में सीमेंट भरी हुई थी।
हादसे के बाद सड़क पर जाम के हालात बन गए थे। हालांकि पुलिस ने व्यस्वस्था संभालते हुए कुछ समय बाद यातायात बहाल कराया। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।
प्रत्यक्षदर्शी से मिली जानकारी के मुताबिक एक ट्रक छतरपुर से दमोह तरफ रेत लेकर जा रहा था। वहीं दूसरा ट्रक दमोह से छतरपुर की ओर सीमेंट लेकर जा रहा था। इसी दौरान नीमन तिराहा के पास क्रॉसिंग करते समय दोनों वाहन अनियंत्रित हो गए और आमने-सामने से टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रकों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
वहीं दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस और 112 पुलिस वाहन मौके पर पहुंचा। घायलों को बाहर निकालकर सामुदायिक अस्पताल बटियागढ़ पहुंचाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने के चलते उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।------