डेढ़ घंटे की बारिश से तरबतर हुआ शहर, निगम के कामों की खुली पोल, कई इलाके जलमग्न

 

मानसून धीरे-धीरे दस्तक दे रहा है। मध्यप्रदेश में कई जगहों पर इसकी झलक भी दिखाई दे रही है। इसी तरह करीब डेढ़ घंटे की बारिश से सारा शहर तरबतर हो गया। आलम कुछ ऐसा था की कई इलाकों में जलभराव की समस्या देखने को मिली। पहली ही बारिश में नगर निगम की तैयारियों की कलई खुल गई। लोगों को परेशान होना पड़ा। लेकिन मानसून की आहट ने राहत भी पहुंचाई है। तस्वीरें एमपी के खंडवा जिले की हैं। जहां झमाझम बारिश देखने को मिली। इस दौरान छुटपुट घटनाएं भी सामने आई।

 

 

 

 

बताया जा रहा है की खंडवा शहर में बदरा जमकर बरस पड़े। जिससे शिवाजी चौक क्षेत्र में सबसे ज्यादा जलभराव देखने को मिला। शिवाजी चौक से लाल चौकी क्षेत्र जाने वाले मार्ग के दोनों तरफ पानी भर जाने से आवागमन प्रभावित हुआ। सड़क पर पानी जमा होने से कई वाहन बंद पड़ गए। राहगीरों को निकलने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालात ऐसे बने की कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी बाधित हो गया।

 

 

 

 

 

बताया गया की तेज बारिश से तीन पुलिया क्षेत्र में भी पानी का बहाव काफी तेज हो गया। इस दौरान एक बाइक सवार ने पानी से भरी सड़क पार करने की कोशिश की लेकिन बहाव तेज होने से उसकी बाइक बहने लगी। युवक ने सूझबूझ दिखाते हुए बाइक छोड़ दी। आसपास मौजूद लोगों की मदद से वह सुरक्षित बाहर निकल आया। लोगों ने मिलकर बाइक को भी बाहर निकाल लिया। जिसे कोई घटना नहीं हो पाई। मानसून की पहली बारिश में ही शहर के कई हिस्सों में जलभराव होने से नगर निगम द्वारा कराई गई नाला सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कहा गया की हर साल नाला सफाई पर लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं। लेकिन पहली ही बारिश में सड़कें पानी-पानी हो जाना निगम के काम की हकीकत बयां कर रहा है।------


By - sagar tv news
25-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.