एमडी ड्र-ग्स फैक्टरी का भंडाफोड़, 14 करोड़ की एमडी बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में पुलिस को फिर एक बार सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एमडी ड्रग्स फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। जहां 13 किलो 850 किलो एमडी और 9 किलो केमिकल जब्त किया गया है साथ ही दो आरोपी भी गिरफ्तार किये गए हैं। जबकि एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। जप्त समाग्री की कीमत करीब 14 करोड़ रूपये बताई जा रही है।
मामला एमपी के मंदसौर जिले से सामने आया है। जहां नई आबादी थाना पुलिस ने सिंथेटिक ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बाजखेड़ी गांव में चल रही अवैध एमडी ड्रग निर्माण फैक्ट्री का पर्दाफाश किया। पुलिस ने मौके से 13 किलो 850 ग्राम एमडी ड्रग, 9 किलो 109 ग्राम केमिकल और ड्रग बनाने के उपकरण जब्त किए हैं।
मंदसौर एसपी विनोद कुमार मीणा ने पत्रकार वार्ता कर मामले का खुलासा हुआ। जानकारी देते हुए बताया की 23 जून को नई आबादी थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी की बाजखेड़ी गांव में एक खेत पर बने पक्के मकान में अवैध रूप से एमडी ड्रग बनाई जा रही है। जिस पर पुलिस की विशेष टीम ने दबिश दी। कार्रवाई में वहां संचालित एमडी ड्रग निर्माण इकाई का खुलासा हुआ। मौके से पुलिस ने 13.850 किलो एमडी ड्रग और 9.109 किलो रासायनिक पदार्थ जब्त किया।
साथ ही ड्रग निर्माण में प्रयुक्त 2 बड़े स्टील के मटके, 3 स्टील के चम्मच, तपेला, तपेली, 1 सेंट्रीफ्यूगल मशीन, 1 इलेक्ट्रिक इंडक्शन, 1 इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा, 1 प्लास्टिक ड्रम, 3 बाल्टियां, हैलोजन लाइटें और अन्य सामग्री बरामद की। पुलिस ने सदाकत खान निवासी अरोरा कॉलोनी और आरिफ अजमेरी को गिरफ्तार किया। तीसरा आरोपी ताहिर अजमेरी फरार है। जिसकी तलाश जारी है।
थाना नई आबादी पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की है। आरोपियों से अन्य नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। एसपी का कहना है की इस तरह की कार्यवाई आगे भी जारी रहेगी।