Sagar- पानी की समस्या से जूझ रहे लोग, नहीं हो रही सुनवाई, पूर्व गृहमंत्री का पत्र भी बेअसर !

 

सागर जिले में कुछ जगहों पर आज भी जलसंकट की समस्या बनी हुई है। लोग पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। लोगों को अपने साधनों से कुछ किलोमीटर दूर से पानी लाकर प्यास बुझानी पड़ रही है। आपको नज़र आने वाली ये तस्वीरें सागर के मालथौन क्षेत्र से सामने आई हैं। जहां लक्ष्मी बाई वार्ड नंबर 14 इटवा गांव के लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। बार-बार शिकायत करने के बावजूद भी समस्या हल नहीं हो पा रही है। दरअसल क्षेत्र में लगा हुआ हैंडपंप लोगों का सहारा है।

 

 

 

 

लेकिन गर्मी का मौसम आते ही वाटर लेवल कम होने से इसमें पानी आना भी बंद हो जाता है। लोग मार्च से ही पानी की परेशानी से जूझने लगते हैं ये कोई पहली दफा नहीं बल्कि हर साल का आलम है। नगर परिषद् मालथौन में लोगों ने कई बार शिकायत की लेकिन आरोप है की सीएमओ ने कोई रूचि नहीं दिखाई। लोग ट्रेक्टर ट्रॉली के सहारे टंकियां, कुप्पे, ड्रम भरकर लाते हैं। और प्यास बुझाते हैं। तमाम जानकारी स्थानीय लोगों ने दी है

 

 

 

 

वार्डवासियों ने स्थानीय विधायक और पूर्व गृहमंत्री से भी शिकायत की थी। जिस पर उन्होंने पत्र जारी करते हुए बोरबेल लगाए जाने की बात कही थी। लेकिन आरोप है की सीएमओ साहब इसमें दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं।

 

 

 

 


लोगों द्वारा की गयी शिकायत के मुताबिक जब मालथौन में जनसुनवाई हुई थी। तब भी इस बात से अवगत कराया गया था। लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ। इसके अलावा कलेक्टर जनसुनवाई में भी पहुंचे थे। वहां भी आश्वासन दिया गया था। कई जगहों पर इस बात को रख चुके हैं पानी की समस्या से अवगत करा चुके हैं लेकिन परेशानी जस की तस बनी हुई है। किसी भी तरह का कोई समाधान नहीं किया जा सका है। जिस वजह से लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। बताया गया की इससे करीब पचास परिवार प्रभावित हैं। सबसे ज्यादा समस्या मवेशियों के लिए भी होती है। वह पानी के बिना हैरान परेशान रहते हैं। बताया जा रहा है की मार्च के महीने से ही ये समस्या बनी हुई है। तीन महीने बीत जाने के बाद भी समाधान नहीं किया जा सका है। लोगों ने जल्द से जल्द पानी की समस्या को दूर करने की बात कही है।------


By - sagar tv news
25-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.