उफनती नदी में बाइक समेत बह गए दो युवक,10 किमी दूर मिली बॉडी, कंपनी में करते थे काम

 

झमाझम बारिश के बाद एक दुखद हादसा सामने आया है। नदी के तेज बहाव के दौरान बाइक निकालना दो युवकों को महंगा पड़ गया। दोनों युवक नदी में ऐसे बहे की करीब दस किलोमीटर जाकर उनकी डेड बॉडी मिल सकी। बताया गया की दोनों कंपनी में काम करते थे जो काम के बाद वापिस घर लौट रहे थे। घटना एमपी के देवास जिले के सतवास थाना क्षेत्र से सामने आया है। बताया गया की खातेगांव-सतवास मार्ग स्थित दातुना नदी के तेज बहाव में डूबने से दो युवकों की जान गयी। एनडीआरएफ और पुलिस टीम ने दोनों की डेड बॉडी बरामद की। मृतक दोनों युवक कन्नौद के रहने वाले थे। जो एक फाइनेंस कंपनी में काम करते थे।

 

 

 

 

जानकारी के मुताबिक देवास के कन्नौद- सतवास क्षेत्र में तेज बारिश के दौरान नाले में बहे दो युवकों की डेड बॉडी गुरुवार सुबह बरामद की गई। वह बुधवार शाम कार्यालय से लौटते समय हादसे का शिकार हो गए थे।
मृतकों की पहचान कन्नौद निवासी अमित शर्मा 24 साल और धर्मेंद्र सिंह राठौड़ 26 साल के रूप में हुई। दोनों पीपलकोटा स्थित कार्यालय में काम करने के बाद शाम को मोटरसाइकिल से कन्नौद के लिए निकले थे।

 

 

 

 

कन्नौद थाना प्रभारी तहजीब काजी ने बताया कि देर रात तक दोनों युवक घर नहीं पहुंचे तो उनकी तलाश शुरू की गई। इसी दौरान सूचना मिली कि दो युवक नाले में बह गए हैं। जिसके बाद पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। रात भर चले अभियान के दौरान सबसे पहले युवकों की मोटरसाइकिल बरामद हुई। इसके बाद धर्मेंद्र राठौड़ की डेड बॉडी घटनास्थल के पास नाले में, वहीं अमित शर्मा की बॉडी करीब 10 किलोमीटर दूर गोलपुरा क्षेत्र से बरामद हुई। मामले में पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।

 

 

 

 

शुरूआती जांच में सामने आया की दोनों युवक बारिश के दौरान उफनते नाले को पार करने का प्रयास कर रहे थे। तभी पानी के तेज बहाव में बह गए। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है।


By - sagar tv news
25-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.