सागर- गैस एजेंसी हटाने 80 KM की पदयात्रा! बच्चों की सुरक्षा को लेकर समाजसेवी का बड़ा कदम

 

सागर जिले के बीना में एक समाजसेवी ने बच्चों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए बड़ा कदम उठाया है। घनी आबादी के बीच संचालित गैस एजेंसी को हटाने की मांग को लेकर उन्होंने करीब 80 किलोमीटर लंबी पदयात्रा शुरू कर दी है। यह यात्रा हिरनछिपा गांव से सागर तक निकाली जा रही है, जहां कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, हिरनछिपा गांव निवासी समाजसेवी हन्नू राजपूत ने बीना के कच्चा रोड स्थित भारत गैस एजेंसी को आबादी क्षेत्र से हटाने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि यह गैस एजेंसी एक अत्यधिक संवेदनशील स्थान पर संचालित हो रही है, जिसके आसपास घनी आबादी के साथ-साथ स्कूल और धार्मिक स्थल भी मौजूद हैं।

हन्नू राजपूत के अनुसार, एजेंसी के आसपास स्थित विद्यालयों में प्रतिदिन करीब 2500 छात्र-छात्राएं पढ़ाई करने आते हैं। इसके अलावा जैन मंदिर में श्रद्धालुओं का लगातार आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में एलपीजी गैस के भंडारण और वितरण जैसे कार्य को लेकर सुरक्षा संबंधी चिंताएं बढ़ रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि किसी प्रकार की दुर्घटना या गैस रिसाव जैसी स्थिति बनती है, तो इसका गंभीर असर आसपास के हजारों लोगों पर पड़ सकता है। इसी कारण लंबे समय से गैस एजेंसी को वहां से हटाने की मांग उठती रही है।

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी कई बार स्थानीय लोगों द्वारा प्रशासन को ज्ञापन सौंपे गए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। इसी के विरोध में समाजसेवी हन्नू राजपूत ने अब पदयात्रा का रास्ता चुना है। गुरुवार को वह सागर पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे और लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गैस एजेंसी को अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग करेंगे


By - sagar tv news
25-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.