सागर-3 बुंदेली कलाकारों पर FIR दर्ज, तिरंगे के अपमान पर बड़ी कार्रवाई!


सागर में राष्ट्रीय ध्वज के कथित अपमान से जुड़ा मामला अब कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो को लेकर पुलिस ने तीन बुंदेली कलाकारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामला गणतंत्र दिवस से पहले पोस्ट किए गए एक वीडियो से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसने अब विवाद का रूप ले लिया है। जानकारी के मुताबिक, यह मामला जनवरी महीने का है। शिकायतकर्ता अधिवक्ता अभिनव श्रीवास्तव ने पुलिस को आवेदन देकर आरोप लगाया था कि 23 जनवरी को फेसबुक पर "आदित्य ठाकुर शेखपुर" नाम की प्रोफाइल से एक वीडियो पोस्ट किया गया था।

शिकायत में कहा गया कि वीडियो में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का मंचन दिखाया गया था, जहां तिरंगे से सजे मंच पर कथित तौर पर आपत्तिजनक और द्विअर्थी गानों पर नृत्य प्रस्तुति दी गई। शिकायतकर्ता ने इसे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान बताते हुए कार्रवाई की मांग की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान शिकायतकर्ता और अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए गए। साथ ही वीडियो फुटेज की भी बारीकी से जांच की गई। पुलिस जांच में वीडियो का संबंध बांदरी क्षेत्र से जुड़ा पाया गया।

जांच के आधार पर पुलिस ने तीन बुंदेली कलाकारों — आदित्य ठाकुर, विशाल उर्फ बांदरी वाले और रानू रैकवार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गोपालगंज पुलिस ने जीरो पर प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। एडिशनल एसपी जयवीर सिंह भदौरिया के अनुसार, शिकायत और जांच के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। फिलहाल पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


By - sagar tv news
25-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.