प्रेमी ने प्रेमिका का गला काटकर,खुद को मारी गोली, परिजन बोले हत्या का मामला !

 


एक बेहद ही हैरान और दिल को झखझोर देने वाली खबर सामने आई। जिसने सोचने पर मजबूर कर दिया। पहले प्रेमी ने प्रेमिका का गला काटा, इसके बाद खुद को गोली मारकर अपनी जान दे दी। दोनों की एक साथ कार में डेड बॉडी मिलने के बाद सनसनी फ़ैल गई। युवक के पास से एक नोट भी बरामद किया गया है। सनसनीखेज मामला एमपी के अशोकनगर जिले के देहात थाना क्षेत्र से सामने आया है। एक तरफ इसे खुद जान देना बताया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ परिजन मर्डर की आशंका जता रहे हैं। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है।

इस घटना से पूरा क्षेत्र सिहर उठा। बताया गया की ईसागढ़ रोड पर महाना गांव के पास स्थित टोल नाके के नजदीक एक कार से युवक और युवती की डेड बॉडी बरामद हुई हैं। अशोकनगर एसपी राजीव मिश्रा से मिली जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान ऋतिक सोनी और मुस्कान जैन के रूप में हुई। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन से दोनों का पता लगाया। दरअसल दोनों से बात न होने पर परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की। सूचना और मोबाइल लोकेशन से टोल रोड के पास एक कार की जांच करने पर उसके अंदर दो बॉडी पड़े होने की सूचना मिली। शुरूआती जानकारी के अनुसार युवती के गले पर कटे हुए घाव और शरीर में कुछ चोट के निशान हैं वहीं युवक के सिर में गोली का निशान और शरीर के कुछ हिस्से में आग से जले हुए निशान मिले हैं। कार के अंदर एक पिस्टल, कुल्हाड़ी, कटर और सल्फास भी बरामद हुई है।
मामले में परिजनों का आरोप है कि यह सुनियोजित मर्डर का मामला है। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है।

बताया गया की युवक-युवती बुधवार शाम घर से निकले थे। जो देर रात तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी थी। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। मामले की जांच के लिए एसपी ने विशेष टीम गठित की है। जांच जारी है।--


By - sagar tv news
25-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.