नर्मदा नदी के प्रसिद्ध घाट पर पानी में समाया युवक, घंटों बाद भी नहीं मिला, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
नर्मदा नदी का एक प्रसिद्ध घाट जहां पर लगातार हो रहे हादसों के बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। जिमें मुख्य बात ये है की आखिर क्यों घटनाओं के बाद भी सडबक नहीं लिया जा रहा है और सुरक्षा के इंतजाम नहीं किया जा रहा। दरअसल एमपी के मंडला जिले में माहिष्मती घाट पर नहाते समय एक 15 साल का युवक डूब गया। जिसका काफी देर तक कुछ पता नहीं चल पाया। बताया जा रहा है की युवक के डूबने के बाद घाट पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस, होमगार्ड और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे और युवक की तलाश की गयी। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। वहीं लगातार हो रही घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक सुबह के समय माहिष्मती घाट पर अचानक एक 15 साल का युवक नर्मदा नदी में डूब गया। जिसके बाद प्रशासनिक अमला सक्रिय हुआ और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। गोताखोरों ने नदी के गहरे हिस्सों में किशोर की तलाश की। इस दौरान घाट पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। काफी देर तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया था।
बताया गया की माहिष्मती घाट पर बीते कुछ दिनों में डूबने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। बावजूद इसके पुख्ता इंतजाम नहीं किये गए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि घाट के खतरनाक और गहरे हिस्सों में न तो पर्याप्त चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। न ही सुरक्षा कर्मियों की नियमित तैनाती की गई है जिससे आए दिन ऐसे हादसे सामने आ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से घाट पर स्थायी सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की है। खबर पढ़े जाने तक डूबे युवक का पता नहीं चल पाया था