sagar-बांदरी के चर्चित ढाबे पर आधी रात पुलिस ने मारी रेड लाखों की अवैध शराब जब्त | SAGAR TV NEWS |
सागर जिले में सड़कों के किनारे खुले ढाबे अवैध कारोबार और नशे का सबसे बड़ा अड्डा बने हुए हैं लेकिन सागर में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक की नई जोड़ी आने के बाद से लगातार इस पर सख्त कार्रवाई कर प्रहार किया जा रहा है ऐसे ही बीती रात भी पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन में एक ढाबा पर छापामार कर 2 लाख 22 हजार 400 रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ी साथ ही 9 लाख 20 हजार की नगदी जप्त की है पुलिस किया करवाई बांदरी में स्थित सौरभ ढाबा पर की गई है मौके से सौरभ साहू और सुमित राय को गिरफ्तार किया गया है
24 जून 2026 को गश्ती के दौरान पुलिस को विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि सौरभ ढाबा, बांदरी में बड़े पैमाने पर अवैध शराब का संग्रहण एवं विक्रय किया जा रहा है। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक शशिकांत गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी। थाना स्टाफ की उपस्थिति में विधिवत तलाशी लेने के दौरान पुलिस ने विभिन्न ब्रांडों की 1280 पाव देशी एवं अंग्रेजी शराब , 198 बीयर केन, कुल 1478 पाव अवैध शराब बरामद की
गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है जहां से जेल भेज दिया गया है
एसपी अनुराग सुजानिया के निर्देशन में जिले भर में अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध लगाता सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीन जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन , एसडीओपी खुरई श्री प्रवीण अस्थाना के नेतृत्व में थाना बांदरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ढाबे पर संचालित अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश किया।