मुहर्रम पर मेहंदी रस्म के दौरान बवाल, तीन घंटे तक तनावपूर्ण रहे हालात, 100 से ज्यादा लोगों पर FIR !

 

मुहर्रम पर्व के दौरान मेहंदी रस्म को लेकर रात के समय अचानक से स्थिति बिगड़ गयी। इस दौरान पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं करीब तीन घंटे तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में जमा हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। जिससे यातायात भी बाधित रहा। जिसके बाद पुलिस ने बड़ी कार्यवाई की। ये पूरा बवाल एमपी के धार जिले में हुआ। दरअसल बीते मंगलवार को रात के समय सरकारी इमामबाड़ा भवन के सामने मेहंदी रस्म को लेकर हालात बिगड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। जहां समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित किया गया। वहीं जिले में बीएनएस की धारा 163 प्रभावी होने के चलते पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने 13 नामजद जबकि 100 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

 

 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मोहर्रम के दौरान मेहंदी और मन्नत की रस्म अदायगी को लेकर लोगों ने महिलाओं और मजनुओं को रोका था। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग इकठ्ठा हो गए। लोक मार्ग बाधित होने के साथ धारा 163 के उल्लंघन की स्थिति सामने आई। जिस पर थाना कोतवाली में 13 नामजद और करीब 100 अन्य लोगों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था। जबकि बाकी आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है।

 


एडिशनल एसपी विजय डावर ने कहा की सोशल मीडिया पर पुलिस की लगातार नजर बनी हुई है। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से शांति, सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने की अपील करते हुए कहा की इमामबाड़ा भवन से संबंधित मामला हाई कोर्ट में विचाराधीन है।

 

 


By - sagar tv news
25-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.