Sagar- ब्लैक फिल्म वाली बोलेरो बनी शक की वजह, पीछा कर पकड़ी तो निकली शराब की खेप | SAGAR TV NEWS |

 

सागर में वाहन चेकिंग के दौरान उस समय बड़ा खुलासा हुआ, जब ब्लैक फिल्म लगी एक संदिग्ध बोलेरो को रोकने का प्रयास किया गया। चालक ने पुलिस को देखते ही वाहन दौड़ा दिया, लेकिन यातायात पुलिस की सतर्कता और पीछा करने की कार्रवाई ने शराब तस्करी की बड़ी खेप पकड़वा दी। बोलेरो से 31 पेटी शराब बरामद की गई है। मामला सागर के मकरोनिया चौराहे का है, जहां नियमित वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान यातायात सूबेदार हेमंत पटेल की नजर ब्लैक फिल्म लगी एक बोलेरो पर पड़ी। नियमों के उल्लंघन और संदिग्ध स्थिति को देखते हुए वाहन को रोकने का इशारा किया गया।

 

 

लेकिन चालक ने वाहन रोकने के बजाय तेज रफ्तार से भागने की कोशिश की। संदिग्ध गतिविधि को देखते हुए सूबेदार हेमंत पटेल और उनकी टीम ने तुरंत बोलेरो का पीछा शुरू कर दिया। कुछ दूरी तक पीछा करने के बाद पुलिस टीम ने रचना मेडिकल के पास बोलेरो को रोक लिया। जब वाहन की तलाशी ली गई तो पुलिस भी हैरान रह गई। बोलेरो के अंदर बड़ी मात्रा में शराब की खेप भरी हुई थी।

 

 

जांच में वाहन से कुल 31 पेटी शराब बरामद हुई, जिसमें बीयर, देशी और अंग्रेजी शराब की बोतलें शामिल थीं। कार्रवाई के दौरान एक युवक मौका देखकर वाहन से कूदकर फरार हो गया, जबकि पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया। दोनों आरोपियों और बोलेरो वाहन को मकरोनिया थाने ले जाया गया, जहां आगे की कार्रवाई शुरू की गई। मामले की जानकारी आबकारी विभाग को भी दे दी गई है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। साथ ही फरार आरोपी की तलाश भी जारी है।

 

 


By - sagar tv news
25-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.