सागर- नगर निगम कर्मचारियों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी! 13 मांगों को लेकर धरना, बोले समाधान चाहिए

 

सागर नगर निगम कर्मचारियों का आंदोलन अब लगातार तेज होता नजर आ रहा है। अपनी 13 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी तीसरे दिन भी धरने पर डटे रहे और साफ शब्दों में कहा कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं होगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। शुक्रवार दोपहर पुराने नगर निगम कार्यालय परिसर में बड़ी संख्या में कर्मचारी एकत्रित हुए और विरोध प्रदर्शन किया। धरने के दौरान कर्मचारियों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अब सिर्फ आश्वासनों से काम नहीं चलेगा, बल्कि समस्याओं का स्थायी समाधान चाहिए।

 

 

कर्मचारियों का कहना है कि नगर निगम आयुक्त ने उनकी मांगों के निराकरण के लिए 8 जुलाई तक का समय मांगा है, लेकिन इससे पहले भी कई बार इसी तरह के आश्वासन दिए जा चुके हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि हर बार समस्याओं को टाल दिया जाता है और समाधान की जगह केवल वादे किए जाते हैं। धरने में शामिल कर्मचारियों ने कहा कि इस बार जब तक लिखित रूप में निर्णय नहीं लिया जाएगा और मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होगी, तब तक आंदोलन वापस नहीं लिया जाएगा।

 

 

कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में नियमित वेतन भुगतान, जीपीएफ और एनपीएस की लंबित राशि कर्मचारियों के खातों में जमा कराना, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का नियमितीकरण, सेवानिवृत्त और दिवंगत कर्मचारियों के स्वत्वों का भुगतान, महंगाई भत्ते का एरियर, अनुकंपा नियुक्ति, समयमान वेतनमान का लाभ और सफाई कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश देने जैसी कई महत्वपूर्ण मांगें शामिल हैं। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से इन मुद्दों को लेकर आवाज उठाई जा रही है, लेकिन अब तक कोई संतोषजनक पहल नहीं हुई है, जिससे कर्मचारियों में लगातार असंतोष बढ़ रहा है। अब सभी की नजरें निगम प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हैं। क्योंकि यदि यह आंदोलन और लंबा खिंचता है, तो शहर की व्यवस्थाओं पर भी इसका असर पड़ सकता है।

 

 


By - sagar tv news
26-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.