मॉर्निंग वॉक कर रहे दंपती के बेहद करीब पहुंचा बाघ, टाइगर की एंट्री से हड़कंप !

 

सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों के सामने अचानक एक बाघ आ गया। कुछ सेकंड के इस खौफनाक मंजर ने लोगों की सांसें रोक दीं। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि एक दंपती के बेहद करीब तक बाघ पहुंच गया था। मामला मध्यप्रदेश के भोपाल के चंदनपुरा क्षेत्र का है, जहां सुबह करीब साढ़े छह से सात बजे के बीच लोगों ने टाइगर की मूवमेंट देखी। मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला ने बताया कि वह अपने पति के साथ टहल रही थीं, तभी अचानक उनके बिल्कुल पास से एक जानवर निकला।

 

 

 

 

महिला के मुताबिक पहले उन्हें लगा कि शायद कोई कुत्ता होगा, लेकिन जब ध्यान से देखा तो उनके होश उड़ गए, क्योंकि वह कोई कुत्ता नहीं बल्कि बाघ था। महिला ने तुरंत जोर-जोर से चिल्लाकर अपने पति को आवाज दी। शोर सुनते ही बाघ झाड़ियों की ओर चला गया। घटना के दौरान आसपास मौजूद कई लोगों ने भी बाघ को देखने का दावा किया। कुछ लोगों का कहना है कि उन्होंने बाघ की दहाड़ भी सुनी, जिसके बाद इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कई लोग जान बचाने के लिए वहां से भाग गए, जबकि कुछ लोगों ने सुरक्षित दूरी से वीडियो रिकॉर्ड किया।

 

 

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाद में बाघ चंदनपुरा क्षेत्र के एक निजी फार्महाउस की बाउंड्री के अंदर जाता दिखाई दिया। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया। वन्यजीव विशेषज्ञों के मुताबिक यह क्षेत्र बाघों के प्राकृतिक कॉरिडोर के करीब है और यहां पहले भी टाइगर मूवमेंट दर्ज हो चुकी है। फिलहाल वन विभाग ने लोगों से जंगल और आसपास के क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की है। क्योंकि जंगल का राजा जब शहर की ओर बढ़ता है, तो खतरा भी साथ लेकर आता है।

 


By - sagar tv news
27-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.