मोहर्रम में स्टं-ट मामले में 9 और उपद्रवियों की पहचान, 3 आरोपी पुलिस रिमांड पर,अन्य की तलाश जारी !
मुहर्रम के दौरान जुलूस निकाले गए तो कई जगहों से ताजिये भी निकले। चाक चौबंद व्यवस्था के बीच सभी चीजें शांतिपूर्ण संपन्न हुई। वहीं क्रेन की मदद से टाटा मैजिक को ऊंचाई पर लटकाने और आतिशबाजी कर खतरनाक स्टंट करने के मामले में पुलिस ने कार्यवाई की है। 4 लोगों का जुलूस निकालने के बाद अब 9 उपद्रवियों की पहचान की गयी है। दरअसल ये पूरा मामला उज्जैन जिले के बड़नगर क्षेत्र का है।
बता दें की दिन भर निकले मोहर्रम जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए और पूरे क्षेत्र में कानून व्यवस्था चाक-चौबंद रही। दूसरी तरफ अडान मोहल्ले में स्टंट करने के बाद बड़नगर पुलिस एक्शन मोड में है। वीडियो सामने आते ही थाना प्रभारी कमलेश सिंगार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका जुलूस निकाला था। पुलिस जांच में अब इस मामले में 9 अन्य उपद्रवियों की पहचान भी कर ली गई है। मुख्य आरोपी समेत तीन आरोपियों को न्यायालय से तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
एसपी प्रदीप शर्मा के निर्देशन और एसडीओपी महेंद्र सिंह परमार की निगरानी में आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। त्योहार के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारियों ने खुद मोर्चा संभालकर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली।
थाना प्रभारी कमलेश सिंगार ने टीम के साथ पहुंचकर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस का साफ़ सन्देश यही की कानून व्यवस्था बिगाड़ने और हुड़दंग करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।