सुबह-सुबह हो गई वार-दात, युवक का कर दिया मर्डर, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
सुबह-सुबह एक खूनी वारदात की वजह से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी। फूल तोड़ने निकले युवक पर बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला किया। जिससे उसकी जान चली गयी। घटना के बाद इलाके में दहशत फ़ैल गयी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को जांच में लिया। घटना मंदसौर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र से सामने आई है। जहां सुबह करीब 6 बजे वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। वहीं पुलिस ने डेड बॉडी को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया था। शुरूआती जांच में पुरानी रंजिश को लेकर मर्डर किये जाने की बात सामने आ रही है।
बताया जा रहा है की रवि माली फूल तोड़ने घर से निकला था। जहां घात लगाकर बैठे बदमाशों ने उस पर जानलेवा हमला बोल दिया। युवक गंभीर रूप से घायल हुआ था। जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक रवि, कर्मचारी कॉलोनी का निवासी था। ये पूरी घटना सुंदरम वाटिका स्थित ढाबे के पास अंजाम दी गई। सूचना मिलते ही डायल-112 और पुलिस मौके पर पहुंच गयी थी। जिसके बाद बॉडी को कब्जे में लेकर अस्पताल भेजा गया। फिलहाल मर्डर के कारणों का खुलासा नहीं किया जा सका है। लेकिन ऐसी जानकारी है की संभवतः पुरानी रंजिश को लेकर युवक का मर्डर किया गया है। घटना के बाद से क्षेत्र में डर का माहौल बना हुआ है। लोगों में दहशत फैली हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है साथ ही फरार अज्ञात आरोपियों की तलाश भी की जा रही है