रेत माफियाओं ने फ्लाइंग टीम की कार का किया पीछा, जान बचाकर भागी टीम, वीडियो हो रहा वायरल !

 

रेत माफ़ियाओं के हौसले लगातार बुलंद नज़र आ रहे हैं। इसी तरह का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें कथित रेत माफियाओं की दबंगई सामने आई है। जहां फ्लाइंग टीम की कार का पीछा करने की बात कही जा रही। वीडियो में देखा जा सकता है की कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर दौड़ रहे हैं। जबकि कार रिवर्स गियर में सड़क पर वापिस की जा रही है। हैरान करने वाला ये मामला एमपीए के दतिया जिले के सेवढ़ा अनुभाग से सामने आया। खबर पढ़े जाने तक इस वीडियो की कोई ठोस पुष्टि नहीं की गयी थी। न ही थाने में कोई शिकायत।

 

 

 

 

 

बताया जा रहा है की भगुवापुरा थाना क्षेत्र में दतिया-सेवढ़ा मुख्य मार्ग पर एक कार का पीछा किया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है की कार में रेत कंपनी के ठेकेदार की फ्लाइंग टीम सवार थी। जो अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची थी। इसी दौरान कथित रेत माफियाओं ने उनकी कार का पीछा किया।

ऐसी जानकारी है की कार में रेत कंपनी के ठेकेदार की फ्लाइंग टीम मौजूद थी। टीम अवैध रेत परिवहन की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची थी। लेकिन तभी अज्ञात लोगों ने उनकी कार का पीछा किया।

 

 

 

 


यह पूरी घटना गुरुवार दोपहर की बताई जा रही है जिसका वीडियो शुक्रवार रात सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसके बाद क्षेत्र में अवैध रेत कारोबार और कथित रेत माफियाओं की सक्रियता को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।
हालांकि इस वायरल वीडियो की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। सागर टीवी न्यूज़ भी इसकी पूर्ण रूप से पुष्टि नहीं करता है। वहीं दूसरी तरफ अभी तक इस मामले में न तो फ्लाइंग टीम की ओर से न ही दूसरे पक्ष की तरफ से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।------


By - sagar tv news
27-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.