आमने-सामने आ गई दो बाइकें, दो की मौके पर गयी जान, बच्चा समेत तीन का इलाज जारी

 

एक हादसे की वजह से दो परिवारों में मातम छा गया। बताया जा रहा है की तेज रफ़्तार दो बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत हो गयी। जिससे दो लोगों की दर्दनाक तरीके से जान चली गयी। जबकि महिला एक युवक और सात साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना एमपी के दतिया जिले के भगुवापुरा थाना क्षेत्र से सामने आई है। बताया गया की खजूरा-सेवढ़ा मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने से जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही जान चली गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। जहां घायलों को अस्पताल भेजा गया। वहीं दोनों डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

 

 

 

 

तेज रफ्तार से आ रही दो बाइकों में हुई टक्कर इतनी जबरदस्त थी की दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। जिससे दोनों बाइक चालकों का मौके पर ही दम निकल गया। वहीं हादसे में एक महिला सात साल का बच्चा और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। पुलिस और एम्बुलेंस को भी सूचना दी थी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजते हुए दोनों मृतकों की डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा था। साथ ही मृतकों की पहचान और उनके परिजनों को सूचना भी दी गयी।

 

 

 

शुरूआती जाँच में दोनों बाइकों का तेज रफ़्तार में होना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू की है।------


By - sagar tv news
27-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.