अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर एक्शन! 130 हेक्टेयर शासकीय भूमि अतिक्रमण से मुक्त

 

अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय भूमि को कब्जा मुक्त कराया है। राजस्व और वन विभाग की संयुक्त टीम ने बुलडोजर कार्रवाई कर बड़े पैमाने पर सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल देखा गया। मामला एमपी के सागर संभाग के दमोह जिले के हटा ब्लॉक अंतर्गत अमझिर और बछामा गांव का है, जहां प्रशासन ने अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। जानकारी के अनुसार अमझिर गांव में करीब 51 हेक्टेयर शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया गया है।

 

 

प्रशासनिक अमले ने कार्रवाई के दौरान अवैध निर्माण, बाउंड्रीवाल और बाड़ियों को बुलडोजर की मदद से हटाकर जमीन को कब्जा मुक्त कराया। इसके बाद इस भूमि को वन विभाग के मड़ियादो बफर जोन, पन्ना टाइगर रिजर्व के सुपुर्द कर दिया गया। बताया जा रहा है कि यह भूमि केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत वन विभाग के लिए अधिसूचित की गई थी। लेकिन इस सरकारी भूमि पर लंबे समय से अवैध कब्जा किया गया था, जिसे प्रशासन ने अब हटाने की कार्रवाई की है।

 

 

वहीं दूसरी ओर बछामा गांव में भी प्रशासन की कार्रवाई जारी है। यहां लगभग 79 हेक्टेयर भूमि पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जा रहा है। पूरी कार्रवाई हटा तहसीलदार आलोक जैन और वन परिक्षेत्र अधिकारी जयप्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में की गई। इस दौरान राजस्व विभाग, वन विभाग और पुलिस बल की टीम भी मौके पर मौजूद रही, ताकि कार्रवाई शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से पूरी की जा सके। प्रशासन का कहना है कि शासकीय भूमि पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

 

 


By - sagar tv news
27-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.