Sagar- थकान, उल्टी जैसा मन...लिवर डैमेज के हो सकते संकेत, नई रिसर्च में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

 

भारत में लिवर से जुड़ी बीमारियों को लेकर एक नई रिसर्च ने चिंता बढ़ा दी है. सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों और वैज्ञानिकों की टीम ने हेपेटाइटिस D वायरस पर दो साल तक अध्ययन किया. इसके नतीजे अब अमेरिकी जनरल में पब्लिश हुए हैं. रिसर्च में पता चला कि हेपेटाइटिस B से संक्रमित मरीजों में हेपेटाइटिस D संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है. हेपेटाइटिस D अकेले नहीं फैलता, लेकिन हेपेटाइटिस B के साथ मिलकर लिवर को ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है. समय पर इलाज न मिलने पर यह बीमारी जानलेवा हो सकती है.

 

 

सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की रिसर्च वैज्ञानिक नीतू मिश्रा, माइक्रोबायोलॉजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर सुमित रावत और उनकी रिसर्च टीम के इस शोध को अमेरिका के प्रतिष्ठित World Journal of Gastroenterology में पब्लिश किया गया है. जो दुनिया की 177 देश में पढ़ा जाता है.

 


डॉक्टर सुमित रावत ने बताया कि लीवर की सूजन आने की वजह से पाचन क्रिया प्रभावित होती है. इसको ही हेपेटाइटिस कहा जाता है. यह वाइरस पांच तरह के होते हैं. इनमें से चार पर भारत में खूब रिसर्च की गई लेकिन जो हेपेटाइटिस डी होता है. उस पर विस्तृत अध्ययन नहीं हुआ इसी को देखते हुए हमारी टीम ने इस पर पिछले दो साल से काम किया

 

 

जब यह संक्रमण बी होता है तो उनमें कोई लक्षण नहीं पाए जाते हैं. अगर उनमें संक्रमण बी और डी एक साथ हो जाए तो उनमें लक्षण आ सकते हैं. हरारत रहना, थकावट रहना, भूख कम हो जाना, उल्टी की इच्छा रहना, पेट में भारीपन महसूस होना. इस तरह की प्रॉब्लम उनको आने लगते हैं. जब इस तरह की लक्षण दिखाई दें तो ऐसे लोगों को हेपेटाइटिस बी और डी दोनों की जांच करवानी चाहिए.

 

 


By - sagar tv news
27-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.