सागर- 15 मिनट की बारिश ने खोली नगर परिषद की पोल, सड़कों पर कचरा और दुकानों में घुसा पानी

 

सागर जिले के शाहगढ़ नगर में हुई महज 15 मिनट की बारिश ने नगर परिषद की तैयारियों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। हल्की बारिश के बाद ही नगर की सड़कों पर नालियों का कचरा फैल गया और कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। सबसे ज्यादा परेशानी शंकरगढ़ तिराहे पर देखने को मिली, जहां बारिश का पानी सीधे दुकानों के अंदर तक पहुंच गया। अब लोग कह रहे हैं कि अगर सिर्फ 15 मिनट की बारिश में यह हाल है, तो पूरे मानसून में स्थिति कितनी गंभीर हो सकती है।

 

 

बारिश शुरू होते ही नगर के कई हिस्सों में पानी भरना शुरू हो गया। जिन नालियों की समय पर सफाई नहीं हुई थी, उनमें जमा गंदगी और कचरा सड़क पर बहकर आ गया। सड़कें गंदगी से पट गईं और लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। शंकरगढ़ तिराहे पर हालात और ज्यादा खराब नजर आए। यहां सड़क पर जमा पानी आसपास की दुकानों में घुस गया। अचानक पानी भरने से दुकानदारों को सामान सुरक्षित करने के लिए भागदौड़ करनी पड़ी। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि मानसून से पहले नालियों की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था को गंभीरता से नहीं लिया गया।

 

 

मौसम विभाग के अनुसार 27 जून को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह आर्द्रता 84 प्रतिशत रही, जबकि शाम को यह 58 प्रतिशत रही। इस सीजन में अब तक कुल 108.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह तो मानसून की शुरुआती बारिश है। यदि समय रहते व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में जलभराव और गंदगी की समस्या और गंभीर रूप ले सकती है। अब देखना होगा कि नगर परिषद इस समस्या को लेकर कितनी गंभीरता दिखाती है।

 

 


By - sagar tv news
27-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.