सागर- रहली में नपा उपाध्यक्ष समेत दो पर केस, बिजली चोरी पर विजिलेंस का बड़ा एक्शन | SAGAR TV NEWS |

 

सागर जिले के रहली में बिजली विभाग की विजिलेंस टीम की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड की विजिलेंस टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए रहली नगर पालिका उपाध्यक्ष सहित दो लोगों पर बिजली चोरी का प्रकरण दर्ज किया है। इस कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। जानकारी के अनुसार जबलपुर से आई विजिलेंस टीम ने रहली उपसंभाग क्षेत्र में जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान टीम ने कुछ उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटरों की तकनीकी जांच की। इस दौरान टीम को कथित रूप से मीटर से छेड़छाड़ कर बिजली उपयोग किए जाने की जानकारी मिली।

 

 

जांच के बाद वार्ड नंबर 12 निवासी और रहली नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष ठलू माते अहिरवार के खिलाफ पंचनामा कार्रवाई करते हुए विद्युत चोरी का मामला दर्ज किया गया। इसके अलावा एक अन्य उपभोक्ता पर भी स्मार्ट मीटर से कथित छेड़छाड़ कर बिजली चोरी करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की गई। विजिलेंस टीम के अनुसार, बिजली चोरी के मामलों में नियमानुसार उपभोक्ताओं पर जुर्माना लगाया जाता है। कई मामलों में यह राशि हजारों से लेकर लाखों रुपए तक पहुंच सकती है। कार्रवाई के बाद नगर में उन लोगों में भी चिंता का माहौल देखा गया जो अवैध रूप से बिजली उपयोग करने की आशंका में हैं।

 

 

हालांकि नगर पालिका उपाध्यक्ष ठलू माते अहिरवार ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि उनके घर का मीटर पहले से खराब था और इसकी शिकायत उन्होंने स्वयं विभाग को दी थी। उनका कहना है कि उन्हें बताया गया था कि विभाग की टीम मीटर ठीक करने आई है। फिलहाल इस मामले ने राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। अब जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि मामला तकनीकी गड़बड़ी का था या वास्तव में बिजली चोरी की गई थी।

 

 


By - sagar tv news
27-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.