एक को बचाने गए दो दोस्त भी डूबे और फिर तीनों की मौत ! नर्मदा में समा गई तीन दोस्तों की जिंदगी

 

दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां नर्मदा नदी में नहाने गए तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। मुहर्रम की छुट्टी पर घूमने और नहाने निकले तीन दोस्तों की जिंदगी कुछ ही मिनटों में खत्म हो गई। बताया जा रहा है कि एक दोस्त गहरे पानी में फंस गया था, जिसे बचाने के लिए दो अन्य दोस्तों ने हाथ बढ़ाया, लेकिन यह मदद उनकी जिंदगी पर भारी पड़ गई और तीनों नर्मदा की गहराइयों में समा गए। घटना एमपी के जबलपुर के दद्दा घाट की है, जहां शनिवार दोपहर करीब 2 बजे तीन दोस्त नहाने पहुंचे थे। तीनों की उम्र 16 से 18 वर्ष के बीच बताई जा रही है और वे निजी कंपनियों में काम करते थे।

 

 

 

 

नहाने के दौरान अचानक सोहिल गहरे पानी की तरफ चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए उसके दोस्त साहिल और साबिर ने हाथ बढ़ाया। लेकिन घबराहट में सोहिल ने दोनों को पकड़ लिया और देखते ही देखते तीनों का संतुलन बिगड़ गया। कुछ ही सेकंड में तीनों पानी के अंदर चले गए। काफी देर तक जब तीनों बाहर नहीं आए तो आसपास मौजूद लोगों को शक हुआ। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची तिलवारा थाना पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान शुरू किया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद तीनों के शव नदी के बीच झाड़ियों में फंसे हुए मिले।

 

 

 

 

सबसे दर्दनाक बात यह बताई जा रही है कि तीनों अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। घटना की खबर मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में मातम का माहौल फैल गया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और लोगों से गहरे पानी वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने की अपील की है।


By - sagar tv news
28-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.