पत्नी के चरित्र पर शक इसलिए पति ने पत्नी समेत दो बच्चों की कुल्हाड़ी से ली जान, फिर खुद भी चल बसा
एक साथ परिवार के चार सदस्यों की जान जाने के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी का मर्डर किया इसके बाद दो मासूम बच्चों की भी जान लेकर खुद ट्रेन से कटकर जान दे दी। सभी की जुबान पर आखिर यही एक बात है की ऐसी भी क्या मजबूरी थी की युवक ने ऐसा कदम उठाया। घटना एमपी के मुरैना जिले के किशनपुर गांव की है। पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया की पति अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर चल रहा विवाद भी वजह हो सकती है। घटना के बाद मृतक की माँ का रो रो कर बुरा हाल है उन्होंने कहा किकूलर की आवाज की वजह से उन्हें आहट नहीं मिल पाई।
जानकारी के मुताबिक किशनपुर गांव में 35 साल के बलराम कुशवाह ने देर रात अपनी पत्नी 32 साल की रविता कुशवाह, आठ साल के बेटे आरव और छह साल के बेटे देव का सोते समय कुल्हाड़ी से मर्डर कर दिया। इसके बाद लगातार वार कर पत्नी की भी जान ले ली। जिसके बाद बलराम घर की दीवार फांदकर करीब छह किलोमीटर दूर जाकर शिकारपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन के आगे आकर अपनी जान दे दी।
बताया गया की सुबह दूध देने व्यक्ति घर पहुंचा लेकिन काफी देर तक दरवाजे नहीं खुले। जब पड़ोस की महिला ने झांकर देखा तो दंग रह गयी। खाट पर बच्चों और आंगन में महिला की बॉडी पड़ी हुई थी। जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी। जहां पुलिस टीम,एफएसएल और फिंगरप्रिंट एक्क्सपर्ट पहुंचे। वारदात में इस्तेमाल कुल्हाड़ी और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए जिनकी जांच की जा रही है।
पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया की बलराम अपनी पत्नी के सोशल मीडिया इस्तेमाल और इंस्टाग्राम पर अपलोड किए गए वीडियो को लेकर लंबे समय से नाराज था। कुछ दिन पहले गांव में हुई भागवत कथा में रविता ने नृत्य किया था। जिसके वीडियो को लेकर भी विवाद हुआ था। जिससे रविता मायके चली गई थी। परिजनों की समझाइश के बाद वह बच्चों के साथ वापस लौटी जिसके बाद हुए विवाद में ये वारदात हुई।
एसपी धर्मराज मीणा का कहना है की सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।------