मुख्यमंत्री के कथित जमीन और प्रॉपर्टी मामले में कांग्रेस का प्रदर्शन, विरोध कर पुतला किया दहन

 

हाल ही में मध्यप्रदेश की सियासत में अचानक से चर्चाएं तेज हो गयी। मुख्य्मंत्री डॉ. मोहन यादव और उनके परिजनों के नाम से जुड़े कथित जमीन और प्रॉपर्टी मामला सामने आया। जिसके बाद ये मुद्दा गरमाया हुआ है साथ ही कई तरह की बातें भी कही जा रही हैं। मामले में कांग्रेस द्वारा अलग-अलग जगहों पर विरोध किया जा रहा है।

 

 

 

इसी को लेकर यूथ कांग्रेस ने सड़कों पर उतरकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही पुतला दहन भी किया गया। ये तस्वीरें एमपी के खंडवा जिले से सामने आई हैं। जहां पर यूथ कांग्रेस ने शहर के केवलराम पेट्रोल पंप चौराहे पर प्रदर्शन किया। जहां कुछ समय के लिए गहमागहमी का माहौल देखने को मिला।

 

 

 

 

बताया जा रहा है की बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता इकट्ठा हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान मौके पर पुलिस बल तैनात रहा वहीं सुरक्षा व्यवस्था भी पूरी तरह मुस्तैद रही। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्परता दिखाते हुए पुतले में आग लगाने के बाद पानी से बुझाने का प्रयास किया। जिस पर कार्यकर्ताओं ने रोक दिया। जिससे कोई अप्रिय स्थिति नहीं बन सकी। इस दौरान कुछ देर तक चौराहे पर माहौल गरमाया रहा। लेकिन बाद में स्थिति सामान्य हो गई थी।

 

 

 

 

इस प्रदर्शन को लेकर यूथ कांग्रेस नेताओं ने कहा की मुख्यमंत्री से जुड़े कथित प्रॉपर्टी मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। सच्चाई जनता के सामने लाई जाए।------


By - sagar tv news
28-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.