सागर- बहन के घर गई युवती लापता,युवक पर भगा ले जाने के आरोप, बताने पर 10 हजार का इनाम !

 

सागर जिले की रहने वाली एक नाबालिग युवती देर रात करीब 12 बजे अपनी बहन से ये कहकर निकली की वह दैनिक क्रिया के लिए जा रही है। इसके बाद वह वापिस ही नहीं लौटी और अचानक लापता हो गई। करीब 12 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। यह पूरा मामला सागर के रहली थाना क्षेत्र से सामने आया है। नाबालिग युवती मुहली छिरारी गांव की रहने वाली बताई जा रही है। जिसकी उम्र 17 साल 2 महीने बताई गई। परिजनों ने एक युवक पर उसे बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप लगाए हैं। साथ ही कहा की जो भी उनकी बेटी का पता बताएगा उसे दस हजार रूपये का इनाम दिया जाएगा। बताया गया की नाबालिग घर से नित्य क्रिया जाने का कहकर निकली थी जो वापिस नहीं लौटी। जिसके बाद परिजनों ने उसकी पतासाजी की, काफी जगहों पर उसकी तलाश की गयी। लेकिन कोई सुराग न मिलने पर पुलिस में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया है।

 

 

जानकारी के मुताबिक 17 साल की युवती मुहली छिरारी की रहने वाली है। वह अपनी बड़ी बहन संगीता अहिरवार की देखभाल के लिए नवलपुर गांव गई हुई थी। उसकी बहन गर्भवती थी जिसकी डिलीवरी होने वाली थी। इसीलिये परिवार ने उसे घर के कामकाज और देखभाल में सहयोग के लिए वहां भेजा था। परिजनों का कहना है की युवती कुछ दिनों से नवलपुर में रह रही थी। इसी दौरान कथित तौर से एक युवक की उससे फोन पर बात होने लगी।

 

हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकी है। परिजनों द्वारा की गयी शिकायत के मुताबिक बीते 16 जून 2026 की रात करीब 12 बजे युवती ने अपनी बहन से नित्य क्रिया जाने की बात कही और घर से बाहर निकली। लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश की। कई जगहों पर उसकी खोजबीन की गयी। परिजनों ने आशंका जताई की एक युवक उसे अपने साथ भगाकर ले गया है।

शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। साथ ही युवती की तलाश की जा रही है।

 

 


By - sagar tv news
28-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.