Sagar - अचानक गांव में भालू घुसने से मचा हड़कंप, 4 महिलाएं अस्पताल में भर्ती | SAGAR TV NEWS |

 

सागर जिले के बंडा विकासखंड से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां जंगल से भटककर एक जंगली भालू गांव की बस्ती में घुस आया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। भालू ने महिलाओं और मवेशियों पर हमला कर दहशत का माहौल पैदा कर दिया। मामला बंडा ब्लॉक के ग्राम भड़राना का है, जहां रविवार सुबह करीब 6 बजे ग्रामीण अपने रोजमर्रा के कामों में व्यस्त थे। इसी दौरान अचानक एक जंगली भालू रिहायशी इलाके में पहुंच गया। लोगों को कुछ समझ आता उससे पहले भालू ने सामने आई महिलाओं पर हमला कर दिया।

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भालू करीब आधे घंटे तक गांव के बीचों-बीच और घरों के आसपास घूमता रहा। महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शोर मचाना शुरू कर दिया। लगभग 30 मिनट की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह भालू को खेतों की ओर खदेड़ दिया। हमले में प्रीति अहिरवार, जगरानी, सुबरती जाटव और अन्य महिलाएं घायल हुई हैं। वहीं कुछ मवेशियों पर भी हमले की जानकारी सामने आई है। घायल महिलाओं को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार और जरूरी इंजेक्शन लगाने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

 

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, डायल-112 और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। वन विभाग के अधिकारी लगातार भालू की लोकेशन ट्रेस कर रहे हैं और उसे सुरक्षित तरीके से वापस जंगल की ओर भेजने की कोशिश की जा रही है। घटना के बाद पूरे गांव में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से इलाके में लगातार निगरानी रखने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। जंगल से निकलकर आबादी तक पहुंच रहे वन्यजीव अब चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। सवाल यह है कि इंसानों और वन्यजीवों के बीच बढ़ते टकराव को कैसे रोका जाए?

 

 


By - sagar tv news
28-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.