Sagar- अग्निवीर के 18 वर्षीय जितेंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत, भारत माता के जयघोष से गूंजा राहतगढ़ !

 

सागर जिले के राहतगढ़ में उस समय देशभक्ति का माहौल देखने को मिला, जब गांव शिकारपुर के 18 वर्षीय अग्निवीर जितेंद्र यादव अपने छह माह का प्रशिक्षण पूरा कर वापस अपने क्षेत्र पहुंचे। नगर में उनके स्वागत के लिए लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। भारत माता के जयघोष और देशभक्ति नारों के बीच उनका भव्य स्वागत किया गया। जानकारी के अनुसार राहतगढ़ जनपद के ग्राम शिकारपुर निवासी जितेंद्र यादव, पिता राजेंद्र यादव ने अग्निवीर योजना के तहत चयन होने के बाद हैदराबाद में छह माह का प्रशिक्षण पूरा किया है। प्रशिक्षण पूर्ण कर जैसे ही वे राहतगढ़ पहुंचे, लोगों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।

 

 

नगर में प्रवेश करते ही पुष्प मालाओं, तिलक और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई और देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। स्वागत कार्यक्रम का आयोजन राहुल यादव, ब्रांच मैनेजर बजाज फाइनेंस कंपनी और उनके साथियों द्वारा किया गया। जुलूस के रूप में अग्निवीर जितेंद्र यादव को वार्ड तीन स्थित श्याम महाराज के बाड़े तक ले जाया गया, जहां परिवार के सदस्यों ने आरती उतारकर तिलक लगाया और मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।

 

 

इस अवसर पर अग्निवीर जितेंद्र यादव ने भावुक शब्दों में कहा कि जन्म तो माता देती है, लेकिन यदि यह शरीर मातृभूमि के काम आ जाए, तो इससे बड़ा सौभाग्य कुछ नहीं हो सकता। कार्यक्रम में राहुल यादव, दिव्यांश यादव, दक्ष यादव, बालकिशन यादव, मोहित दुबे, संजय यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। देश सेवा का जज्बा और युवाओं का उत्साह आज भी समाज में नई ऊर्जा भर रहा है। जितेंद्र यादव की यह यात्रा कई युवाओं के लिए प्रेरणा बन सकती है।

 

 


By - sagar tv news
28-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.