आकाशीय बिजली से एक ही परिवार सात लोग झुलसे, एक युवती की गई जान, 6 का इलाज जारी
फिर एक बार आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिला है। जहां आसमान से ऐसी आफत गिरी की एक ही परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा। परिवार के सात लोग बुरी तरह झुलस गए। जिससे एक युवती की जान चली गई। घटना छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा थाना क्षेत्र के जिलेहरी गांव से सामने आई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में जांच शुरू की।
बताया जा रहा है की जिलेहरी गांव में एक ही परिवार के सदस्य खेत में काम कर रहे। तभी तेज हवा तूफान के साथ बारिश होने लगी। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से लोग चपेट में आ गए। इलाज के दौरान एक युवती कीजै चली गयी। जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।
जानकारी के मुताबिक एक परिवार अपने खेत पर कृषि कार्य में जुटा हुआ था। दोपहर के समय अचानक मौसम में बदलाव हुआ। तेज हवाओं और आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। जिससे परिवार के सभी सदस्य बचने के लिए सुरक्षित स्थान तलाश रहे थे। तभी अचानक गरज-चमक के साथ उनके ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई।
जिससे मौके पर चीख पुकार मच गई। इस दौरान सभी सातों सदस्य बुरी तरह झुलस गए। आसपास खेतों में काम कर रहे लोग आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे। और तत्काल एम्बुलेंस और पुलिस को सूचना देते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से झुलसी युवती को नहीं बचाया जा सका। वहीं बाकी लोगों का इलाज जारी है। जिनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है।------
सूचना मिलने के के बाद अमरवाड़ा थाना पुलिस अस्पताल और घटना स्थल पर पहुंची थी। पुलिस ने बॉडी का पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंपी। साथ ही मामले में जांच भी शुरू की है।------