तेज रफ़्तार ट्रक की वजह से पिता के सामने मासूम की जान गई, खुद पिता-पुत्र भी हुए घायल !
तेज रफ़्तार में आ रहे एक बेलगाम ट्रक में मासूम को ऐसी टक्कर मारी की पिता की आँखों के सामने ही उसकी जान चली गयी। जबकि पिता और पुत्र भी इस घटना में घायल हुए हैं। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। बताया गया की राशन से भरे हुए ओवरलोडेड ट्रक ने मासूम समेत तीन लोगों को टक्कर मार दी। घटना छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा थाना क्षेत्र दीघावनी गांव से सामने आई है। बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गयी थी। ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।
घटना को लेकर बताया जा रहा है की दीघावानी निवासी संत कुमार और उनके पिता चतरु और एक बच्चा कार्तिक खसरे अपनी बाइक से मक्का बोनी करने खेत पर जा रहे थे। तभी अमरवाड़ा तरफ से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मासूम कार्तिक की दुखद जान चली गयी। वहीं संत कुमार और बुजुर्ग चतरु गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे आसपास मौजजूद लोगों की मदद से अमरवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल संत कुमार और उसके पिता चतरु को प्राथमिक इलाज के बाद छिंदवाड़ा रेफर किया गया। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाई कर मामले को जांच में लिया।
जानकारी के मुताबिक राशन लेकर जाने वाले ओवरलोडेड वाहनों को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है। लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया। लेकिन आमजन को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।------