Sagar-दो अलग-अलग सड़क हादसों में 2 युवकों की मौत और फिर...

 

सागर जिले में रविवार सुबह सड़क हादसों ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। देवरी थाना क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। एक युवक का शव पुलिया के नीचे उसकी बाइक के साथ दबा मिला, जबकि दूसरे युवक को हाईवे पर अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। घटनाओं के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पहली घटना झिरी-ईमझिरा मार्ग की बताई जा रही है। सुबह ग्रामीणों की नजर गांव के पास बनी पुलिया के नीचे एक युवक पर पड़ी। युवक अपनी बाइक के नीचे दबा हुआ था। यह दृश्य देखकर लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए।

 

 

 

 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान झिरी निवासी 35 वर्षीय सीताराम कुर्मी के रूप में हुई। शुरुआती आशंका जताई जा रही है कि बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे जा गिरी, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ। वहीं दूसरी घटना नेशनल हाईवे-44 पर चीमाढाना के पास हुई। यहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए।

 

 

 

 

हादसे में चीमाढाना निवासी 32 वर्षीय राजेश गौंड सड़क पर दूर जा गिरा। उसके सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और परिजनों को सूचना दी। फिलहाल देवरी पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। एक ही दिन में दो दर्दनाक हादसों ने फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर सड़क सुरक्षा नियमों को लेकर लोग कब जागरूक होंगे।


By - sagar tv news
29-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.