तेज रफ्तार अर्टिगा बनी मौत का कारण, महिला की मौके पर मौत, टीकमगढ़-झांसी हाईवे पर भीषण हादसा

 

टीकमगढ़-झांसी हाईवे पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके को दहला दिया। तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने ऐसा कहर बरपाया कि एक बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। यह पूरा मामला एमपी सागर संभाग के टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा थाना क्षेत्र के बंडा पुल के पास का है।

 

 

 

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 6 बजे झांसी से टीकमगढ़ की ओर आ रही अर्टिगा कार क्रमांक यूपी-93-बीके-4353 तेज रफ्तार में थी। बताया जा रहा है कि अचानक कार चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बिजली का पोल टूट गया और कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

 

 

 

 

हादसे के दौरान जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों ने बिना देर किए घायलों को कार से बाहर निकाला और राहत कार्य शुरू किया। इस दर्दनाक हादसे में दिगौड़ा निवासी नन्नी कुशवाहा, उम्र लगभग 60 वर्ष, की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा इतना अचानक और भीषण था कि उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला।

 

 

 

 

वहीं कार में सवार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल टीकमगढ़ रेफर किया गया है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही दिगौड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है। तेज रफ्तार एक बार फिर जानलेवा साबित हुई और एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं।


By - sagar tv news
29-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.