MP | 37 पेटी अवैध शराब से भरी बोलेरो पकड़ी, 3 आरोपी गिरफ्तार, पन्ना-कटनी बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई

 

 

 

मध्यप्रदेश के सागर संभाग के पन्ना जिले और कटनी जिले की सीमा पर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। भगवती मानव कल्याण संगठन और भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के कार्यकर्ताओं की सजगता से पुलिस ने 37 पेटी अवैध शराब से भरी बोलेरो वाहन पकड़ ली। इस कार्रवाई में तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

 

 

जानकारी के अनुसार पन्ना जिले के रैपुरा स्थित शराब दुकान से अवैध रूप से शराब की खेप कटनी जिले के रीठी क्षेत्र की ओर ले जाई जा रही थी। इसकी भनक लगते ही भगवती मानव कल्याण संगठन और भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के कार्यकर्ता सक्रिय हो गए और तत्काल इसकी सूचना रीठी पुलिस को दी।

 

 

सूचना के बाद पुलिस और संगठन के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से ग्राम बड़गांव के पास पतने नदी पुल के आगे घेराबंदी की। कुछ देर बाद संदिग्ध बोलेरो वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई।

तलाशी के दौरान बोलेरो वाहन क्रमांक UP11AY9367 से कुल 37 पेटी देशी शराब बरामद की गई। इनमें 24 पेटी प्लेन और 13 पेटी लाल मसाला शराब शामिल है। कुल मिलाकर लगभग 1850 पाव देशी शराब जब्त की गई।

 

 

पुलिस ने मौके से बोलेरो वाहन भी जब्त कर लिया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजू राय निवासी बड़ा मल्हारा, संतराम राय निवासी बघवार जिला पन्ना और दीपक जायसवाल के रूप में हुई है।

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज को नशामुक्त बनाने के लिए उनका अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अवैध शराब, गांजा, जुआ और अन्य नशे के खिलाफ आगे भी इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी।

 

 

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस अवैध शराब तस्करी के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं।


By - sagar tv news
29-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.