ऐसी झमाझम बारिश हुई की पेड़ और खंबे उखड़ गए, घरों में घुसा पानी, सड़कें हुई जलमग्न
मानसून धीरे धीरे दस्तक दे रहा है। एमपी के कई जिलों में झमाझम बारिश का दौर भी शुरू हो चुका है। इसी तरह राजधानी भोपाल में बदरा जमकर बरसे। बताया जा रहा है की तेज गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हुई। वहीं आंधी और बारिश ने ऐसा कहर मचाया की अलग-अलग मामलों में चार लोगों की जान चली गयी जबकि कई लोग प्रभावित हुए।
वहीं बारिश होने से कई इलाकों में बिजली गुल हो गयी। इलाके कई घंटों तक अंधेरे में ही रहे। इसके अलावा कई जगहों पर ऐसा आलम था की सडकें पानी में डूब चुकी थी। पानी लोगों के घरों के अंदर तक पहुंच गया था। सड़कों पर सिर्फ पानी ही पानी नज़र आ रहा था। देखने में ऐसा नज़र आ रहा था जैसे किसी नदी नाले का नज़ारा हो। निचले इलाकों में सबसे ज्यादा समस्या देखने को मिली। जलभराव की वजह से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
जानकारी के मुताबिक सीहोर में 2 युवकों, दमोह में 1 युवक और पांढुर्णा में 1 किसान की बिजली गिरने से जान गयी। वहीं इसके अलावा आसमानी आफत से 7 लोग झुलस गए जिनमें 4 बच्चे भी शामिल हैं।
बता दें की राजधानी भोपाल में बीते दिन रात के समय मौसम में एकाएक बदलाव हुआ। और गरज-चमक के साथ तेज बारिश शुरू हुई। जिस वजह से कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई। काफी देर तक लोगों को अँधेरे में रहना पड़ा। बिजली गुल होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
इस सब के अलावा रतलाम जिले में मूसलाधार बारिश से सड़कें और अंडरब्रिज जलमग्न हो गए। वहीं शिवपुरी में तेज आंधी से कई पेड़ धराशाई हो गए। जबकि बिजली के खंभे उखड़ उखड गए। साथ ही ढाबा और मकान क्षतिग्रस्त हुए। हालांकि झाबुआ, विदिशा, धार और राजगढ़ समेत कई जिलों में भी झमाझम बारिश होने से गर्मी से काफी हद तक राहत मिली।
मौसम विभाग की माने तो अगले 2-3 दिनों में मानसून के भोपाल-उज्जैन संभाग की ओर बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।------