स्टील पॉइंट में लगी भीषण आग, लपटों में घिरे पांच लोगों की बचाई जान, खुद महापौर ने संभाली कमान

 

एक बिल्डिंग में से अचानक आग की लपटें उठती हुई दिखाई दी। देखते ही देखते कुछ देर में आग ने भीषण रूप ले लिया। जिससे करीब पांच लोगों की जान मुसीबत में पड़ गई। लोग बचाने की गुहार लगा रहे थे। मौके पर भीड़ जमा हो गई आग बुझाने की कोशिश शुरू हुई। और आखिरकार काफी मशक्कत के बाद लोगों को बचाया गया। पड़ोसी के मकान की छत से लोगों की जान बचाई। ये पूरी घटना इंदौर के द्वारिकापुरी चौराहे के पास से सामने आई है।

 

 

 

जहां श्री स्टील पॉइंट में भीषण आगजनी की घटना हुई और अफरा तफरी का माहौल बन गया था।
वहीं पास से ही गुजर रहे महापौर ने मानवता दिखाते हुए तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। जहां रेस्क्यू के बाद लोगों की जान बचाई जा सकी। साथ ही फायर ब्रिगेड टीम द्वारा आग पर भी काबू पाया गया। इस दौरान मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा थी।

 

 

 

 

 

घटना को लेकर बताया जा रहा है की लोगों को श्री स्टील पॉइंट में आग लगी हुई नज़र आई। जिसकी लपटें काफी दूर से ही दिखाई दे रही थी। जिससे मौके परबड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गयी। सबसे पहली प्राथमिकता लोगों की जान बचाना था। पांच लोग आग की लपटों में घिरे हुए थे। जहां ऊपरी मंज़िल पर फंसे लोगों को फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम ने रेस्क्यू करते हुए सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला।

 

 

 

 

बताया जा रहा है की पड़ोसी मकान की छत के रास्ते से सभी लोगों की जान बचाई गई। मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया था। जिससे कोई जनहानि नहीं हो पाई। फिलहाल नुक्सान का आंकलन किया जा रहा है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस और प्रशासन की टीम मामले की जांच में जुटी है।

 

 

 

 

 

इसको लेकर इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव का कहना है की वह पास से ही गुजर रहे थे की तभी उन्हें आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद उन्होंने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। खुद भी मौके पर राहत कार्य में जुटे। महापौर का कहना था की आग पर काबू पाकर लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।
उन्होंने फायर विभाग को जांच के निर्देश दिए हैं।------


By - sagar tv news
29-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.