पहली बारिश में निगम प्रशासन के दावों की खुली पोल,घरों में घुसा बारिश का पानी, गलियां हुई जलमग्न

 

मानसून दस्तक दे चुका है लेकिन पहली ही बारिश के बाद जो नज़ारा सामने आये वो काफी चौंकाने वाले हैं साथ ही नगर निगम के कार्यों और सफाई अभियान को भी ठेंगा दिखा रहे हैं। दरअसल बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की समस्या देखने को मिली। जिसके बाद लोगों का कहना है की महज पहली और कुछ देर की बारिश में जब ये हाल है तो भला आगे क्या होगा। क्योंकि अभी शुरुआत है और काफी बारिश होना बाकी है। आपको नज़र आने वाले ये नज़ारे राजधानी भोपाल से सामने आये हैं। 

 

 

बताया जा रहा है की वार्ड नंबर 73 शिवनगर में कई मोहल्लों और गलियों में करीब आधे घंटे की बारिश के बाद हालात बिगड़ गए। स्थिति ऐसी थी की इलाके जलमग्न हो गए। लोगों के घरों में पानी भर गया। जिससे परेशानियों का सामना करना पड़ा। पहली ही बारिश ने नगर निगम प्रशासन की पोल खोलकर रख दी। सवाल ये है की आखिर जलभराव से निपटने किस तरह की तैयारियां की गई थी। साथ ही व्यवस्था किस तरह से की गयी थी। 

 

 

 

जानकारी के मुताबिक वार्ड के शिवाजी गली, मस्जिद वाली गली और आसपास के इलाकों में सड़कें तालाब जैसी नजर आ रही थी। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। जबकि कई घरों तक बारिश का पानी पहुंच गया।

स्थानीय रहवासियों का कहना था की हर साल नालों की सफाई और बेहतर व्यवस्था के दावे किए जाते हैं। लेकिन पहली ही बारिश में पूरा सिस्टम फेल दिखाई दिया। 

 

 

सबसे बड़ा सवाल यही है की जब मानसून की शुरुआत में ही यह हाल हैं तो लगातार बारिश में शहर का क्या होगा। मतलब लोगों को आगे भी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।------


By - sagar tv news
29-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.